रैगर समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन:कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दूनी तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी

दूनी कस्बे के घाड़ रोड स्थित रामदेवजी मंदिर के पास सालों पुराने सामाजिक कूएं व चबूतरे पर अन्य समाज द्वारा कब्जा करने को लेकर रैगर समाज में नाराजगी बनी हुई है। इसको लेकर रैगर समाज के सैकड़ों महिला- पुरुषों ने बुधवार को अखिल भारतीय रैगर महासभा के तत्वाधान में घंटाघर चौराहै से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां प्रदर्शन किया गया। दूनी तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बाद में कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को ज्ञापन सौपा है। सालों से बना है कुआं ज्ञापन में बताया कि दूनी कस्बे के घाड़ सड़क मार्ग के पास रैगर समाज का पिछले लगभग 65 वर्ष पहले से कुएं व चबूतरा बना हुआ है। इस भूमि पर वर्षो से विकास व अन्य निर्माण कार्य रैगर समाज की ओर करवाए जाते रहे हैं। यहां पर गत दिनों रैगर समाज की ओर से निर्माण कार्य करवाने पर अन्य जाति समुदाय की ओर विरोध करने पर रैगर समाज के लोगों में नाराजगी बनी हुई है। जिसको लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर नियमानुसार जांच करवाकर राहत प्रदान करनें की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय रैगर महासभा टोंक के जिला अध्यक्ष शंकर लाल हाथीवाल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धवलपुरिया, निवाई शहर अध्यक्ष बाबू लाल कंवरिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र मंडरावलिया, मीडिया प्रभारी चेतन वर्मा, शहर देहात अध्यक्ष राजेश देवतवाल, दूनी युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित थलेटियां, प्रहलाद जाबडोलिया, राकेश रैगर, राधेश्याम, भंवर लाल, मनभर देवी, प्रेम चंद, तुलसा देवी, रामस्वरूप रैगर, सजना देवी, कांता देवी,भूला देवी,उगंता देवी, कमलेश सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *