भास्कर न्यूज | जामताड़ा उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को भू अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सभी सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने रैयतों को मुआवजा भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को फटकार लगाई। कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि रैयतों के मुआवजा भुगतान के लिए कैंप लगाकर वाउचर कलेक्ट किए जाएं। लंबित वाउचर की संख्या पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी योजना को होल्ड नहीं किया जा सकता। 10 दिन में कम से कम 700 वाउचर कलेक्ट कर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इन परियोजनाओं की समीक्षा की गई: बैठक में मोहनाबांक-नाला पथ, जामताड़ा-करमाटांड़-ल हरजोरी पथ, बेवा बाईपास, विद्यासागर-लोहारंगी, नारायणपुर-करमदहा, नारायणपुर-तरनी-चुरूड ीह-पबिया, जुम्मन मोड़-बुटबेरिया-लोधरि या, करमाटांड़-विद्यासागर स्टेशन आरओबी, लहरजोरी-मुरलीपहाड़ी, धतुला मोड़-नाला, अंगुठिया मोड़-बाबूपुर, जामताड़ा जेल रोड, जामताड़ा-बीरग्राम-नि रसा, जामा-जामताड़ा-रूपनार ायणपुर आरओबी, जामताड़ा कंबाइंड बिल्डिंग, तिलाबाद-लादना डैम, नाला-अफजलपुर और अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की गई।


