लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के लायंस क्लब अंबिकापुर सरगुजा और संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर की ओर से बनारस रोड स्थित गायत्री हॉस्पिटल में कैंसर परीक्षण व परामर्श शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। अध्यक्षता लायंस क्लब अंबिकापुर सरगुजा के अध्यक्ष लायन डॉ. यशवर्धन सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि बिशप एंटोनी बड़ा बिशप हाउस सरगुजा संभाग, ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी, गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष गुरचरण सिंह छाबड़ा, लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर लायन डॉ. जीडी. सिंह, संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. विवेक पटेल, गायत्री हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रितेश गुप्ता और डॉ. योगेंद्र सिंह गहरवार मौजूद रहे। बिशप एंटोनी बड़ा ने इस शिविर को मानव सेवा की दृष्टि से एक महान पहल बताया और इसे मदर टेरेसा जैसी सेवा भावना से जोड़ा। ब्रह्माकुमारी विद्या बहन ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के विरूद्ध लायंस क्लब का यह प्रयास मानव कल्याण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने रोगियों से आत्मबल और सकारात्मक सोच बनाए रखने की अपील की। गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष गुरचरण सिंह छाबड़ा ने इस गतिविधि को समाजहित में श्रेष्ठ बताया। वहीं लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पूर्व गवर्नर डॉ. जीडी. सिंह ने लायंस क्लब्स के मानव सेवा कार्यों पर कहा कि संस्था साइट फर्स्ट, पर्यावरण संरक्षण, फूड फॉर हंगर, चाइल्डहुड कैंसर, डायबिटीज अवेयरनेस, प्राकृतिक आपदा राहत और लीडरशिप डेवलपमेंट जैसे प्रोजेक्ट्स पर कार्यरत है। उन्होंने भविष्य में मानसिक स्वास्थ्य पर भी क्लब द्वारा विशेष कार्य करने की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन लायन अनिल शुक्ला ने किया व आभार प्रदर्शन क्लब सचिव लायन अनुज प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान लायंस क्लब से लोचन प्रसाद गुप्ता, अनिल शुक्ला, सचिव अनुज प्रसाद सिंह, त्रिलोचन सिंह बाबरा, कोषाध्यक्ष बिजेंद्र पाठक, नरेश अग्रवाल, केके. सिंघल, नीरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुमन सिंह, डॉ. नीतू सिंह, सरोज गुप्ता, भारती सिंह, मधु शुक्ला, उमा सिंह, सीमा सिंह, विभा मिश्रा, आरबी. सिंह और आरएन. द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में 75 मरीजों की पहचान कर परामर्श दिया वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. विवेक पटेल ने लोगों को कैंसर से बचाव के उपायों की जानकारी दी और नियमित जांच की महत्ता पर बल दिया। गायत्री हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रितेश गुप्ता ने लायंस क्लब के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान किया। शिविर में 75 मरीजों की पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. इति जैन गुप्ता, गायत्री हॉस्पिटल की डायरेक्टर प्रियंका गुप्ता और संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल रायपुर के पीआरओ संजय विश्वकर्मा शामिल रहे।


