20 किलो महुआ के साथ 16.5 लीटर शराब जब्त

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने थाना मणिपुर अंतर्गत भाथुपारा में अवैध महुआ शराब निर्माण और बिक्री करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.5 लीटर महुआ शराब जब्त की है। आरोपी मंटू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि मंटू सिंह, निवासी भाथुपारा, अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण कर रहा है और उसे बिक्री के लिए भी रखता है। सूचना की पुष्टि के बाद आबकारी उड़नदस्ता टीम ने तत्काल कार्रवाई कर मंटू सिंह के घर पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान दो चढ़ी हुई भट्ठियां, गैस चूल्हा पर महुआ शराब बनाते हुए और छह प्लास्टिक के डब्बों में लगभग 200 किलो महुआ लहान बरामद किया। इसके अतिरिक्त, 16.5 लीटर तैयार महुआ शराब, गैस सिलेंडर, चूल्हा और शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन भी जब्त किए। कार्रवाई के बाद आरोपी मंटू सिंह को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 59(क) के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय अंबिकापुर में प्रस्तुत किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया। आबकारी विभाग की यह कार्रवाई नशा मुक्ति और अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत की है। विभाग क्षेत्र में ऐसे अवैध शराब कारोबारियों पर नजर रख रहा है और लगातार अभियान जारी रहेगा। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल सूचना दें, ताकि ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *