लुधियाना। इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्वावधान में गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमेन के प्लेसमेंट सेल ने छात्रों के रोजगार कौशल और करियर जागरूकता को बढ़ाने के लिए करियर रेडीनेस एंड जॉब सपोर्ट सेमिनार शीर्षक से एक सेमिनार का आयोजन किया, जिनसे उनका मार्गदर्शन हुआ। सेमिनार का संचालन निशा शर्मा और निशान सिंह ने किया, जिन्होंने उभरते करियर के अवसरों और इंडस्ट्री की उम्मीदों को पूरा करने के लिए आवश्यक कौशल के बारे में जानकारी दी। निशान सिंह ने कॉर्पोरेट संरचनाओं, विनिर्माण प्रक्रियाओं और वित्त, मार्केटिंग और उत्पादन क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में बताया, जिसमें लुधियाना में स्थानीय अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया।


