कवर्धा| जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कबीरधाम कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैंप, रोजगार मेला समय-समय पर आयोजित की जाती है। जिले के ऐसे निजी संस्था (स्कूल, हॉस्पिटल, कम्प्यूटर, बीमा, माईक्रो फायनेंस, सेल्स, फेब्रिकेशन, सिक्योरिटी आदि क्षेत्र), जो अपने संस्था में रिक्त तकनीकी, नॉन तकनीकी पदों पर भर्ती करना चाहते हैं, उनसे मांगपत्र, रिक्तियां मंगाई है। अपनी पूर्ण जानकारी के साथ कार्यालय में इसी माह जून की अंतिम तारीख तक प्रेषित कर सकते हैं। रोजगार मेला का आयोजन करते हुए कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जा सके।


