रोजगार विभाग कल लगाएगा जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप

फाजिल्का | रोजगार विभाग द्वारा 6 फरवरी दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी राज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी दिन शुक्रवार को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में साजी कॉन्ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भाग ले रही है। साजी कॉन्ट्रैक्टर प्राइवेट लिमिटेड (कंगारो इंडस्ट्रीज, रॉकमैन जीसीपीएल, कानिन इंडिया) द्वारा मशीन ऑपरेटर पद के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इसके अंतर्गत 150 पदों (लड़के और लड़कियां दोनों) के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा होल्डर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु 19 से 30 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में उम्मीदवार का बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों सहित उनकी फोटो कॉपियां तथा आधार कार्ड होना अनिवार्य है। प्लेसमेंट अधिकारी राज सिंह ने बताया कि यह प्लेसमेंट कैंप 6 फरवरी सुबह 10 बजे से डीसी कार्यालय, ए-ब्लॉक, चौथी मंजिल, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो फाजिल्का कार्यालय में लगाया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि प्लेसमेंट कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार प्राप्त किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *