राज्यपाल 11 को करेंगे पदयात्रा का नेतृत्व, केजीएफ फाउंडेशन करेगी स्वागत

फाजिल्का | राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया एक बार फिर फाजिल्का से नशे के खात्मे का बिगुल बजाने जा रहें हैं। दिसंबर माह में खराब मौसम और धुंध के कारण जो यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी, अब राज्यपाल खुद उसका नेतृत्व करने के लिए शहर आ रहे हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राज्यपाल ने खुद इसकी घोषणा की थी। नशा विरोधी जिले की यात्रा का आगाज 11 फरवरी को राज्यपाल स्थानीय निवासियों और युवाओं के साथ 1 घंटे पैदल चलेंगे ताकि समाज को नशे के खिलाफ एकजुट किया जा सके। यह नशा विरोधी पदयात्रा 10 बजे निकाली जाएगी। यह यात्रा का आयोजन करण गिल्होत्रा फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। राज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि सरहद पार से ड्रोन के जरिए आ रहे नशे को रोकने के लिए केवल पुलिस और सेना काफी नहीं है, बल्कि सीमावर्ती इलाकों के लोगों का सहयोग अनिवार्य है। फाउंडेशन के संस्थापक कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि यह यात्रा 11 फरवरी को प्रात: 10 बजे निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत गवर्नर गुलाब चंद कटारिया द्वारा संजीव सिनेमा चौक से करवाई जाएगी व खुद इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद यह गौशाला रोड, साइकिल बाजार, शास्त्री चौक, सराफा बाजार से होती हुई शहर के ऐतिहासिक घंटाघर चौक पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा इस संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *