रोजाना स्कूल आकर और अनुशासन में रहकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं विद्यार्थी: कोसले

मालखरौदा | 12 दिसंबर को शासकीय वेदराम महाविद्यालय, मालखरौदा में पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. जांगड़े की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पालक शिक्षक संघ के संयोजक वासुदेव एक्का ने बैठक के एजेंडों पर चर्चा की और पालक शिक्षक संघ की महत्ता के बारे में विस्तार से व्याख्यान दिया। प्राचार्य डॉ. जांगड़े ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को नियमित रूप से महाविद्यालय आने और मर्यादित व्यवहार रखने की सलाह दी। उन्होंने नैतिक मूल्यों को जीवन में प्राथमिकता देने की बात भी कही और पालकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें पर्याप्त समय दें। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष लोकेश चंद्रा ने विद्यार्थियों से अनुशासन बनाए रखने और पूरी निष्ठा से अध्ययन करने की अपील की। अभिभावक अशोक जलतारे ने महाविद्यालय को शिक्षा का मंदिर बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षकों और पालकों की कठोरता को सकारात्मक रूप में लेने की सलाह दी। सी. आर. कोसले, सहायक प्राध्यापक (गणित) ने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया और विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अनुशासन में रहकर अपनी सफलता को प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के दौरान छात्रों ने महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं को प्राचार्य, प्राध्यापकगण और पालकों के समक्ष रखा, जिनका समाधान भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *