जांजगीर| फर्स्ट स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल जांजगीर द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से अमरताल स्थित प्रसिद्ध निधिवन (आनंदम रिसॉर्ट परिसर) का शैक्षणिक व मनोरंजक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वातावरण, हरियाली, वृक्षों और जैव विविधता को नजदीक से देखा और पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को समझा। शिक्षकों ने बच्चों को प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में आपसी सहयोग, अनुशासन और सामाजिक व्यवहार का विकास हुआ। सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की।


