रोजाना हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें, लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें

भास्कर न्यूज। लुधियाना। अगर बिजी शेड्यूल की वजह से आपके पास समय की कमी है तो वजन कम करने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाना या सख्त डाइट फॉलो करने की बजाय कुछ स्मार्ट डेली हैबिट्स अपनाएं। इनसे बिना ज्यादा मेहनत किए भी वजन घटाने में मदद मिलेगी। बिजी शेड्यूल में फिटनेस के लिए समय नहीं निकाल पाने वाली महिलाओं के लिए ये आसान और प्रभावी तरीके साबित होंगे। अगर आप इन आसान आदतों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर लेंगे, तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। {खाने की आदतों में छोटे बदलाव करें, धीरे-धीरे खाएं : खाने को जल्दी-जल्दी खाने से ज्यादा कैलोरी कंज्यूम होती है। धीरे खाने से पेट जल्दी भरता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं। एक रिसर्च के अनुसार, छोटी प्लेट में खाने से आप कम मात्रा में खाना खाते हैं और यह आदत वजन घटाने में मदद करती है। रात में भारी खाना खाने से वजन बढ़ता है। सोने से 2-3 घंटे पहले हल्का और हेल्दी डिनर करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *