शॉर्ट ड्रेस और स्नीकर्स का कॉम्बिनेशन देता है ट्रेंडी लुक

भास्कर न्यूज। लुधियाना। शॉर्ट ड्रेस के साथ स्नीकर्स पहनना स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक देता है। यह न सिर्फ फैशन ट्रेंड में है, बल्कि लंबे समय तक पैरों को आराम भी देता है। अगर आप भी इस लुक को कैरी करना चाहती हैं, तो इन आसान टिप्स को अपनाकर अपने स्टाइल को और बेहतर बना सकती हैं। सही स्टाइलिंग से शॉर्ट ड्रेस और स्नीकर्स का कॉम्बिनेशन आपको ट्रेंडी और कंफर्टेबल लुक देगा। {सही स्नीकर्स का चुनाव करें : हर ड्रेस के साथ हर तरह के स्नीकर्स सूट नहीं करते। अगर आपकी ड्रेस फ्लोई और फ्लेयर्ड है, तो स्लिम और सिंपल स्नीकर्स चुनें। वहीं, बॉडीकॉन या शॉर्ट ड्रेस के साथ थोड़ा चंकी या हाई-टॉप स्नीकर्स अच्छा लुक देंगे। {कलर कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें : अगर आपकी ड्रेस प्रिंटेड या बहुत ब्राइट कलर की है, तो व्हाइट या न्यूट्रल टोन स्नीकर्स सबसे अच्छा ऑप्शन हैं। ये किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। अगर ड्रेस सिंपल है, तो कलरफुल या पैटर्न वाले स्नीकर्स ट्राय कर सकती हैं। {लॉन्ग ड्रेस के साथ स्मार्ट चॉइस करें : मिडी या मैक्सी ड्रेस के साथ लो-टॉप स्नीकर्स ज्यादा अच्छे लगते हैं, क्योंकि ये लुक को बैलेंस्ड रखते हैं। हाई-टॉप स्नीकर्स छोटे कद की लड़कियों के लिए थोड़े भारी लग सकते हैं, इसलिए सावधानी से चुनाव करें। {एक्सेसरीज का सही मेल : शॉर्ट ड्रेस के साथ स्नीकर्स पहनते समय स्मार्ट बैग और सिंपल जूलरी चुनें। मिनिमल लुक ज्यादा क्लासी लगता है। कैप, क्रॉस-बॉडी बैग या छोटे हूप इयररिंग्स आपके लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। अगर आपको कैजुअल और स्टाइलिश लुक चाहिए, तो नो-शो सॉक्स या एंकल लेंथ सॉक्स पहनें। हाई-टॉप स्नीकर्स के साथ कूल प्रिंटेड सॉक्स भी ट्राई कर सकती हैं। ओकेजन के {हिसाब से स्टाइल करें : अगर आप कैजुअल डे आउट पर जा रही हैं, तो लाइटवेट कैनवस स्नीकर्स या वाइट स्नीकर्स बेस्ट हैं। डिनर डेट या पार्टी के लिए थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहिए, तो स्टाइलिश लेदर स्नीकर्स या स्पार्कल डिटेल वाले स्नीकर्स चुनें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *