भास्कर न्यूज | अमृतसर रोटरी क्लब ईको के प्रधान हरबीर सिंह की अध्यक्षता में वीरवार को बाढ़ पीडितों की सहायतार्थ पुनर्वास कैंप लगाया गया। यह कैंप गांव अजनाला के घुमराए सरकारी स्कूल में लगाया गया। जहां बाढ़ प्रभावित 150 परिवारों को गर्म लेडीज सूट और जेंट्स कुर्ता पजामा भेंट किया। प्रधान हरबीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ हमदर्दी जताते कहा कि जो दर्द आपको बाढ़ ने दिया है वह बयां नहीं किया जा सकता। पानी ने आपकी संपत्तियां छीनी हैं आपकी हिम्मत नहीं, मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हो मगर इंसानी हौसले से बड़ी नहीं हो सकती। वहीं सहायक गवर्नर जसपाल सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में आप अकेले नहीं बल्कि हम सभी आपके साथ हैं। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के मौजूदा गवर्नर रोटेरियन रोहित ओबेरॉय और क्लब के चार्टर्ड प्रधान एडवोकेट एसएस बत्तरा की रहनुमाई में रोटरी क्लब ईको तन, मन और धन से सभी परिवारों को पुनर्वास के कार्य में लगी है। इस मौके पर जेपी सिंह, विपिन शर्मा, विक्रमजीत सिंह, पुनीत बंसल, अमन, सुखपाल सिंह, भूपिंदर कौर, शमशेर सिंह मौजूद थे।


