अमृतसर| महावीर वैष्णो भजन मंडली द्वारा डूंगा हनुमान मंदिर में 34वां सालाना मां वैष्णो देवी जागरण करवाया जाएगा। इसी को लेकर मंडल के सभी सदस्यों ने मिलकर झंडा लगाया। पवन कुमार वर्मा और संजय की अध्यक्षता में लगाए जागरण के झंडे से पहले पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंडली के सभी सदस्यों ने कहा कि भगवती जागरण 21 फरवरी को होगा। जिसमें शहर के कई भजन गायक माता रानी की सुंदर भेंटें गाएंगे। इस मौके पर रामपाल, राजकुमार, लक्की, सुनील, रमेश, विशाल, मोंटी और अश्विनी मौजूद रहे।


