वीर हकीकत राय का जीवन साहस आस्था की मिसाल: डॉ. एसके स्याल

भास्कर न्यूज | अमृतसर खत्री महासभा पंजाब अमृतसर ने अमर बलिदानी वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया । कार्यक्रम का आयोजन राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एसके स्याल के निवास स्थान रणजीत एवेन्यू अमृतसर में जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशि पाल चोपड़ा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वीर हकीकत राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश और धर्म की रक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि मात्र 14 वर्ष की आयु में धर्म परिवर्तन से इनकार कर वीर हकीकत राय ने सन 1734 में अपने प्राणों की आहुति देकर साहस और आस्था का परिचय दिया। महासभा नेताओं ने कहा कि वीर हकीकत राय का बलिदान आज भी समाज को धर्म और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम में समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महासभा द्वारा जसपाल सिंह मल्होत्रा को उपाध्यक्ष तथा सुखविंदर कुमार को उप सचिव नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *