लुधियाना| हंबड़ां रोड स्थित जीआरडी एकेडमी के मैदान पर जैन एंड अग्रवाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित आरजेपीएल क्रिकेट लीग के सातवें सीजन का छठा दिन शानदार रहा। लीग चरण के अंतिम दिन 12-12 ओवरों के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले मुकाबले में लुधियाना किंग्स ने रिजमैन रेंजर्स को 92 रनों के बड़े अंतर से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लुधियाना किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेंजर्स की पूरी टीम मात्र 92 रनों पर सिमट गई। इस अवसर पर सोसाइटी के प्रधान मनमोहन जैन गप्पू और दिनेश गोयल दिशु ने आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट अब अपने सबसे रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि आज से सुपर-6 के मुकाबलों की शुरुआत होगी। लीग चरण में शानदार प्रदर्शन के आधार पर लुधियाना किंग्स, एन.के. इलेवन, मोमेंट्स स्टार, विधाता वारियर्स, सुदर्शन टाइगर्स और गोयल नाइट राइडर्स ने अगले दौर में क्वालीफाई किया है।


