भाषण में डीएवी के छात्रों ने प्रथम पुरस्कार जीता

लुधियाना | भूकंप तैयारियों और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर उत्कृष्ट जागरूकता एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति का प्रदर्शन करते हुए डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की एनआईसीईई भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय भूकंप अभियांत्रिकी सूचना केंद्र एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की तरफ से 2001 के भुज भूकंप (गुजरात) की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित निर्माण पद्धतियों और आपदा-तैयारी के प्रति संवेदनशील बनाना था। इसमें देशभर के विभिन्न विद्यालयों से 30 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जिनका मूल्यांकन 10 निर्णायकों के पैनल द्वारा किया गया। छात्र अंगद सिंह बक्शी और हर्षिता होरा ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। दोनों विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ तीन हजार रुपए की नकद राशि से सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *