रोटरी क्लब का इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर 7 फरवरी से

रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा सात व आठ फरवरी को रांची क्लब परिसर स्थित रोटरी भवन में दो दिवसीय नि:शुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर में उन लोगों के लिए है, जिनके हाथ किसी दुर्घटना, बीमारी अथवा अन्य कारणों से कट गए हैं। शिविर में पंजीकरण के लिए प्रभावित व्यक्ति को अपने कटे हुए हाथ की एक फोटो, आधार कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर देना है। असिस्टेंट गवर्नर रोटरी इमेज प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य ऐसे दिव्यांग व्यक्ति को फिर से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सामान्य जीवन जीने में सहायता प्रदान करना है। शिविर में करीब 100 दिव्यांग व्यक्ति को अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ लगाए जाएंगे। इसके लिए (पुणे) से विशेषज्ञ चिकित्सकों व तकनीशियनों की टीम रांची पहुंचेगी। यह टीम परीक्षण, माप एवं फिटिंग की प्रक्रिया करेगी। यह पूरी सुविधा निःशुल्क होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल से 9431106421, सचिव भावना तनेजा से 8294635675, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरमिंदर सिंह से 9431101442 से संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *