रांची | रोटरी क्लब ऑफ रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की और 19 से 21 दिसंबर तक होने वाले डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनिल सिंह, रेखा सिंह और रश्मि अग्रवाल शामिल थे। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शामिल होने का आश्वासन दिया।


