रांची | रांची नागरिक समिति के तत्वावधान में इस बार भी 13 जनवरी 2026 को संध्या 6 बजे बड़ालाल स्ट्रीट अपर बाजार स्थित चौराहे पर धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर रांची के सांसद, विधायक, एफजेसीसीआई के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व अलग-अलग समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी नागरिक समिति के सचिव संदीप नागपाल ने दी।


