रांची | केशव कृपा छाया फाउंडेशन ने मंगलवार को भक्तिवेदांत विद्या भवन गुरुकुल में जरूरतमंद विद्यार्थियों और आश्रित लोगों के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की ओर से 101 कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही 124 लोगों के लिए तीनों समय भोजन की व्यवस्था की गई। फाउंडेशन सदस्यों ने गो माता को गुड़ का भोग लगाकर गो-सेवा का संदेश दिया। संस्था ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत गुरुकुल प्रबंधन को 11 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवाभाव ही संस्था की पहचान है। मौके पर अध्यक्ष मीरा अग्रवाल, सचिव सुमिता अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, आद्यांश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।


