बस स्टैंड का आधुनिकीकरण सराहनीय : चैंबर

रांची | रांची के तीन प्रमुख बस स्टैंड आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल को नेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप आधुनिकीकरण के लिए राज्य सरकार के निर्णय का झारखंड चैंबर ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी देना सराहनीय कदम है। यह पहल रांची की परिवहन व्यवस्था को एक नई दिशा देगी और राजधानी की छवि को मजबूत करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *