रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट का एसबीटी स्कूल, सोढल में मेडिकल कैंप 23 को

जालंधर| रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट और डॉ. केएसजी मेमोरियल चेरिटेबल सोसायटी की ओर से 23 मार्च को मेगा मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। कैंप रोटरी चेरिटेबल डिस्पेंसरी, एसबीटी स्कूल, सोढल में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। डीजीई रोहित ओबेरॉय, पीडीजी डॉ. एसपीएस ग्रोवर, क्लब अध्यक्ष टीपीएस बजाज, सचिव तरसेम सिंह भोला, पीपी कुलदीप सिंह, पीपी पीएस बिंद्रा और पीपी मंजीत सिंह रोबिन ने बताया कि इसमें ब्लड टेस्ट और ईसीजी मुफ्त किए जाएंगे। मरीजों को दवाएं भी दी जाएंगी। मोतियाबिंद के मरीजों के लिए अरोड़ा आई हॉस्पिटल, लिंक रोड, लाजपत नगर में मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। कैंप के प्रोजेक्ट चेयरमैन मंदीप सिंह, को-चेयरमैन पीएस बिंद्रा और गुरबिंदर सिंह हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. एसपीएस ग्रोवर (मेडिसिन), डॉ. पुनीत पाल सिंह ग्रोवर (यूरोलॉजी), डॉ. हरनीत ग्रोवर (गायनेकोलॉजी), डॉ. मनबीर सिंह (कार्डियोलॉजी), डॉ. हरलीन ग्रोवर (गायनेकोलॉजी), डॉ. सुषमा चावला (गायनेकोलॉजी), डॉ. जशनीव कपूर (ऑर्थो), डॉ. पूजा कपूर (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमनदीप सिंह अरौड़ा (नेत्र विशेषज्ञ) और डॉ. निपुण खन्ना (डेंटल सर्जन) की टीम मरीजों की जांच करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *