रांची| रोटरी क्लब ऑफ रांची के प्रतिनिधिमंडल ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर आगामी डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ्रेंस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह डिस्ट्रीक्ट कॉन्फ्रेंस समागम 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होगा। प्रतिनिधिमंडल में क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अनिल सिंह, रेखा सिंह, अजय दीप वाधवा और रश्मि अग्रवाल मौजूद थे। राज्यपाल ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि यदि वे उस दौरान रांची में रहे तो उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


