रोपड़| रोपड़ हैडवर्क्स के किनारों पर उगी जंगली घास को हटाने के लिए रोटरी क्लब रोपड़ की कम्युनिटी सर्विस विंग की तरफ से सफाई अभियान आयोजित किया। चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष इंजी. परविंदर कुमार और क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर शर्मा और सचिव डॉ. अंकुर वाही ने कहा कि क्षेत्र को पहले की तरह साफ और हरा-भरा रूप दिया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष नरिंदर भोला, अमर राज सैनी, डीएस दियोल, डॉ. जेके, इंजी. जेके, डॉ. ऊषा भाटिया, अध्यक्ष-इलेक्ट रोटेरियन गगन, रोटेरियन प्रमोद और तेजपाल उपस्थित थे।


