भास्कर न्यूज | रोपड़ 108 एंबुलेंस ने राज्य भर में बाढ़-राहत और वेक्टर-नियंत्रण प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉर्पोरेशन (पीएचएससी) को 100 थर्मल फॉगिंग मशीन और 1,632 एंटी-वेनम इंजेक्शन दान किए। प्रतिनिधि मनीष बत्रा ने बताया कि थर्मल फॉगिंग मशीनें डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों को रोकने में मदद करेंगी, जबकि एंटी-वेनम इंजेक्शन सांप के काटने के लिए जीवन रक्षक उपचार प्रदान करेंगे, बाढ़ के बाद सांप के काटने की दुघटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि “एक फ्रंटलाइन आपातकालीन सेवा के रूप में, हम प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उत्पन्न होने वाली तत्काल जरूरतों को प्रत्यक्ष रूप से देखते हैं। हमारा मिशन तत्काल चिकित्सा परिवहन प्रदान करने से कहीं आगे है, हम जीवन बचाने वाले निवारक उपायों का समर्थन करने के लिए समर्पित हैं। समारोह में प्रबंध निदेशक अमित तलवार (आईएएस), निदेशक डॉ. अनिल गोयल, खरीद निदेशक डॉ. पवनप्रीत कौर, अधीक्षण अभियंता ई. दीपांकर, उप निदेशक डॉ. सुनील बंसल और डॉ. गुरदीप सिंह बोपाराय, सहायक निदेशक डॉ. मुनीश शर्मा, खरीद अधिकारी अनिल और मनोज कुमार एसए पीएचएससी टीम, दीपक कुमार मार्केटिंग मैनेजर आदि मौजूद थे।


