रोटरी क्लब स्टार ने गो आहार परियोजना के साथ की नए सेशन की शुरुआत

मोगा | रोटरी क्लब मोगा स्टार द्वारा वर्ष 2025-26 की शुरुआत अपने पहले प्रोजेक्ट के रूप में गोशाला गांधी रोड स्थित गोपाल गोशाला में गौ-आहार परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना का उद्घाटन क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष ग्रोवर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें क्लब के सचिव विकास बांसल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंगल और परियोजना अध्यक्ष हरि सिंगल मौजूद थे। क्लब के अध्यक्ष आशीष ग्रोवर ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता करने के लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, लेकिन यह सब आपकी सहयोग पर निर्भर करता है। रोटरी 3090 के पूर्व जिला गवर्नर प्रवीण जिंदल ने कहा कि गौ-आहार परियोजना से शुरुआत करना हमेशा एक अच्छा विचार है। गोमाता में 84 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। हमें विश्वास है कि क्लब की इस पहल से न केवल इन पवित्र प्राणियों का पोषण होगा, बल्कि हमारी टीम पर भी दिव्य आशीर्वाद होगा। क्लब के सचिव विकास बांसल ने सभी सदस्यों को इस परियोजना को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *