हाल गेट की श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से रविवार रात को श्री अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए जाने वाले लंगर के लिए राशन और अन्य सामग्री के चार ट्रक रवाना किए। सेवा मंडल के प्रधान सुरेश सहगल की अध्यक्षता रात साढ़े 8 बजे बालटाल के लिए ट्रक रवाना किए। इस मौके पर डॉ. जेपी चौधरी, विपिन पोपली, गौरव धवन, प्रदीप खन्ना, राजीव, दीपक, अजय अरोड़ा, पप्पू महाजन, चंद्र शेखर, रजिंदर गुप्ता समेत कई शिव भक्त मौजूद रहे।


