बोकारो | रोटरी बिहार झारखंड के द्वारपाल विपिन चाचन और उनकी पत्नी व फर्स्ट लेडी शिल्पी चाचन ने बोकारो का दौरा किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब मिडटाउन कपल्स ने उनके ऑफिशियल क्लब विजिट की होस्टिंग नया मोड़ स्थित वेस्टन के सभागार में की। विपिन चाचन ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को इस साल की रोटरी थीम दी मैजिक ऑफ रोटरी के बारे में बताया और साथ ही सबको अपने भाषण में यह समझाया कि रोटरी किस-किस बिंदुओं पर इस साल कार्य कर रही है।


