अग्नि कुंड में नंगे पांव चले भक्त

सिटी रिपोर्टर | बोकारो दुसाध जागरण मंच की ओर से सेक्टर 4 स्थित वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल मंदिर में राहू बाबा तथा बाबा चौहरमल पूजा किया गया। इसमें बिहार शरीफ से पधारे टुनटुन भगत ने अपने पुजारियों के साथ मिलकर पूजा प्रारंभ किया। पूजा के दौरान खौलते दूध में हाथ डालकर खीर बनाना और जलते अग्नि कुंड में भक्तों ने खाली पैर चलकर आस्था का परिचय दिया। यह देखने के लिए काफी दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। ऐसी आस्था मानी जाती है कि जो भी भक्त सच्चे मन से जो भी मांगते हैं, उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बिरंची नारायण शामिल हुए। पूजा समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासवान ने कहा कि भक्तों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा की धूमधाम से पूजा किया गया। मौके पर वीरेंद्र पासवान, अरुण कुमार, आईडी पासवान, डॉ. अवध किशोर, कपिल पासवान, कारू पासवान, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सुमन पासवान, अनिल कुमार, राम नारायण, बैद्यनाथ पासवान, मंदिर के पुजारी लाल बाबा, परमेश्वर पासवान, अरुण कुमार, प्रेमचंद पासवान, अंजना राय, अर्चना कुमारी, रागिनी कुमारी, विजेता शेखर, राकेश कुमार, निखिल प्रशांत आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *