अतिक्रमण हटाने के लिए निगम ने चलाया विशेष जांच अभियान

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास में आम जनता को आए दिन सड़क जाम से आ रही परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से अपर नगर आयुक्त के आदेश पर चास नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। इस टीम ने यातायात पुलिस एवं चास थाना की पुलिस के साथ अव्यवस्थित रूप से खड़े दर्जनों वाहनों एवं सड़क का अतिक्रमण किए हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान और ठेला को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। अभियान अभियान धर्मशाला मोड़ से महावीर चौक होते हुए जोधाडीह मोड़ तक चला। इस अभियान में कुल 15000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक अनूप गुंजन टोपनो ने किया। अभियान दल में प्रवीण कुमार, मनीष कुमार हाजरा, अनिल कुमार रजवार, बंटी पाठक, आकिब हुसैन, संतोष कुमार सिंह, यातायात पुलिस के जवान और साथ में चास थाना के जवान शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *