चंदनकियारी | भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को चंदनकियारी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन रवींद्र भवन चंदनकियारी में जिलाध्यक्ष जयदेव राय की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आर्थिक प्रगति के क्षेत्र में भी भारत आज अग्रणी स्थान पर है और विश्वगुरु बनने की राह में अपने कदम बढ़ा चुका है। जिलाध्यक्ष जयदेव राय ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक दुरूस्त करने का आह्वान किया। संचालन जगन्नाथ कुमार व धन्यवाद ज्ञापन बाटुल प्रमाणिक ने किया। मौके पर प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, विनोद गोराई, बाबूल चौबे, अशोक शर्मा, पंकज शेखर, निमाई लाल महथा, रसराज महतो आदि थे।


