संगठन सृजन से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी : श्वेता सिंह

सिटी रिपोर्टर | बोकारो शनिवार को बोकारो परिसदन में बोकारो कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक सह जिला प्रभारी श्वेता सिंह ने कहा कि बोकारो कांग्रेस कमेटी का सृजन वर्ष 2025 की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला, प्रखंड, नगर, मंडल और पंचायत स्तर तक के जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाना है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। बैठक में हरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सुशील झा, अशोक मिश्रा, बिरंची माहथा, सत्येंद्र यादव, जितेंद्र यादव, कमरुल हसन, बनमाली बाउरी, नारायण आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *