सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बोकारो यूनिट अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने शनिवार को सेक्टर-4डी अंबेडकर मैदान में प्रेस कांफ्रेंस किया। कहा कि 14 अप्रैल को अंबेडकर मैदान सेक्टर-4डी में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल को अंबेडकर मैदान से जागरुकता रैली निकाली जाएगी। 15 अप्रैल को संध्या 7 बजे अंबेडकर मैदान में बाबा साहब के जीवनी पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम व महिलाओं और बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मौके पर भीष्म बैठा, बैजनाथ प्रसाद, एसडी सिन्हा, शंभू प्रसाद, मनोज हेमरोम, इंदल पासवान, महेश पासवान, वीरेंद्र कुमार, ऋषि देव, सुरेश पासवान, आरती कुमारी, महेश राम, संतोष कुमार आदि थे।


