हनुमान जयंती पर 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू

सिटी रिपोर्टर | बोकारो हनुमान जयंती के अवसर पर सेक्टर-12 स्थित क्लब मोड़ पर 48 घंटे का अखंड हरीकीर्तन का आयोजन किया गया। शुरुआत बेहतर झारखंड के संस्थापक सह भाजपा नेता विवेक सिंह ने फीता काटकर की। उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों से क्लब मोड़ पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज को जागरुक करने का भी माध्यम है। अंजनी पुत्र श्री हनुमान की कृपा हम सभी बोकारो, राज्य और देश वासियों पर बनी रहे हमारी कामना है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मिथिलेश सिंह, रामू भाई, अरविंद सिंह, लालबाबू सिंह, अजित कुमार, मंजीत सिंह, नितिन सिंह और अमर सिंह मौजूद थे। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को आध्यात्मिक बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *