राजस्थान रोडवेज की ओर से प्रयागराज के लिए जयपुर से सीधी बसों का संचालन किया जा रहा है। दिन व रात में एसी, वॉल्वो और डीलक्स की रोजाना 17 बसें चलाई जा रही हैं, इसमें से 7 बसों में 20 फरवरी तक टिकट ऑनलाइन बुक कराए जा चुके हैं। दरअसल, राजस्थान रोडवेज की बसें सीधे ही प्रयागराज के सरकारी बस स्टैंड तक जाती है। ऐसे में लोगों को अंदर जाने की अनुमति इन बसों के माध्यम से मिल रही है। एक बस का प्रयागराज में करीब 8 घंटे तक स्टॉप रहता है। ऐसे में चालक-परिचालक सभी यात्रियों को वापस भी इन्हें बसों में ला रहे हैं। चालक-परिचालक यात्रियों को सुविधा देने के लिए उनके साथ घाट तक भी जाते हैं ताकि तय समय पर स्नान कराने के बाद उन्हें वापस भी लेकर आ जाए। रोडवेज की ओर से यात्रियों को सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। जयपुर से जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बसों काे स्टॉप दिया जा रहा है। हर बस में दो चालक होते हैं, जिसे तय समय पर यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाया जा सके।
-रवि सोनी, कार्यकारी निदेशक यांत्रिक


