टोंक| टोडारायसिंह मार्ग पर संचालित रोडवेज बस के आगे-आगे चलने वाली निजी बस के संचालन से नाराज रोडवेज कर्मियों व यात्रियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उसके परमिट की जांच कराने की मांग की है। अशोक, गोविंद, सौभाग आदि यात्रियों व रोडवेज कर्मियों ने ज्ञापन में बताया कि केकड़ी की एक निजी बस टोडा से टोंक तक डिपो की संचालित रोडवेज के बिना निर्धारित समय ही आगे-आगे चलती है। इससे रोडवेज को रोजाना राजस्व की हानि की हो रही है। रोडवेजकर्मियों को ये भी आरोप है कि ये बस बिना परमिट अवैध तरीके से संचालित हो रही है। इससे निगम वाहन की आय प्रभावित हो रही है। कम आय आने की वजह से रोडवेज बस बंद होने की कगार पर है। निजी बस चालक परिचालक को इसका उलाहना देने पर मारपीट पर उतारू हो रहे है। ऐसे में प्राइवेट बस को जिला परिवहन विभाग से जारी परमिट व समय सारणी के अनुसार संचालित कराए जाने की मांग की है।


