रोडवेज बस ने सड़क पर खड़े व्यक्ति को रौंदा:सिर के ऊपर से गुजरा पहिया, सड़क पर बिखरे मांस के टुकड़े; 2 घंटे तक रहा जाम

भरतपुर में रोडवेज बस ने बस स्टैंड के पास खड़े एक व्यक्ति को कुचल दिया। बस के आगे का पहिया व्यक्ति के सिर को रौंदते हुए निकला, जिससे सिर से मांस निकलकर सड़क पर फैल गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर बस को लेकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर परिजनों के साथ लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश की। जिसके बाद करीब 2 घंटे बाद रास्ता सुचारु हो सका। घटना भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में केंद्रीय बस स्टैंड के बाहर सुबह 11 बजे हुई। बेटा बोला- निजी बस में सवारियां लाने का काम करते थे
मृतक मुस्ताक खान(58) के बड़े बेटे बंटी(33) ने बताया- उनका परिवार आनंद नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वे खुद (बंटी) पेंटिंग का काम करते है। पिता मुस्ताक खान प्राइवेट बसों में सवारियां लाने का काम करते थे। आज सुबह 11 बजे पिता भरतपुर बस स्टैंड के बाहर सवारियों को इकट्ठा कर रहे थे। वह रोडवेज के बाहर डिवाइडर पर खड़े थे। इस दौरान एक बस स्टैंड से अलवर डिपो की बस निकली। कुम्हेर गेट की तरफ जैसे ही ड्राइवर ने बस को मोड़ा तभी मुस्ताक खान बस की चपेट में आ गए। बस का आगे का पहिया सिर के ऊपर से गुजरा
बस के आगे का पहिया मुस्ताक खान के सिर पर चढ़ गया। उनका सिर बस के पहिए से बुरी तरह कुचल गया। जिससे सिर से मांस के टुकड़ें निकलकर सड़क पर फैल गए। वहां मौजूद लोगों ने हमें घटना के बारे में सूचना दी। इस दौरान ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन समेत अन्य लोगों ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की और शव उठाने से इनकार कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। मुस्ताक खान के दो बेटे और एक बेटी है। इनमें बंटी के अलावा राजा(30) एसी, फ्रीज व कूलर का मैकेनिक है। जबकि सबसे छोटी लड़की छज्जों (24) पढ़ाई कर रही है। तहसीलदार ने कहा- जल्द दिलवाएंगे आर्थिक सहायता
भरतपुर तहसीलदार(प्रशिक्षु आईएएस) राहुल श्रीवास्तव ने बताया- बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की रोडवेज बस से मौत हो गई है। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। हमने मृतक के सभी दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है। जल्द से जल्द मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही शव के पोस्टमॉर्टम के लिए बोला है। शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाकर जाम खुलवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *