भीलवाड़ा |रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित गणेश प्लाजा कॉम्पलेक्स के बाहर नाले में गंदगी जमा होने के साथ-साथ आसपास भी कचरा फैला हुआ है। गंदगी और बदबू के कारण यहां वाहन खड़े करना मुश्किल हो गया है। वहीं राहगीरों और दुकानदारों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद सफाई की व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और यातायात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। निगम के इस और ध्यान दे। -आशीष पाराशर


