रोपड़ में 11 साल की बच्ची पर पिटबुल का हमला:घर के बाहर खेल रही थी, पड़ोस से भागकर आया कुत्ता; सिर-हाथ नोंचकर किया घायल

पंजाब के रोपड़ जिले में एक 11 साल की बच्ची पर पिटबुल डॉग ने हमला कर घायल कर दिया। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी अचानक पड़ोसी का पिटबुल उस पर टूट पड़ा कुत्ते ने सिर सहित शरीर के कई हिस्सों पर काट घायल कर दिया। घटना नंगल के डबल डी ब्लॉक इलाके में रविवार देर शाम की है। हमले के दौरान बच्ची की चीखें सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर किसी तरह बच्ची को पिटबुल से छुड़ाया। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने कुत्ते के मालिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। पिटबुल पालने पर सवाल
स्थानीय लोगों ने कहा कि पिटबुल जैसे खतरनाक कुत्तों को घरों में पालना सुरक्षित नहीं है। उनका कहना है कि यह लोगों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं। पहले भी हुआ था ऐसा हमला
पिछले साल नंगल के पास प्लासी गांव में भी एक पिटबुल ने बच्ची पर हमला किया था। उस घटना में घायल बच्ची का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में हुआ था। परिजनों का कहना है कि वे अब भी न्याय के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *