अमृतसर| प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव ‘क्रिसमस’ को लेकर अमृतसर शहर पूरी तरह भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस पावन पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार को अमृतसर के ऐतिहासिक सेंट पॉल चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों और भव्य सजावट के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया। चर्च परिसर में की गई आधुनिक और कलात्मक रोशनी दूर से ही राहगीरों और श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। क्रिसमस की तैयारियों को लेकर मसीह समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार शाम होते ही भारी संख्या में लोग चर्च पहुंचने शुरू हो गए। किसी ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की, तो कोई चर्च की मनमोहक सजावट और वहां बनाई गई विशेष ‘चरनी’ को निहारता नजर आया। फोटो – सुनील कुमार।


