भास्कर न्यूज | अमृतसर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने ट्रैफिक जोन इंचार्जों के साथ पुतलीघर बाजार के दोनों ओर दुकानदारों की एसोसिएशनों के साथ बैठक की। बैठक में दुकानदारों को साफ निर्देश दिए गए कि वे अपनी दुकानों के आगे रेहड़ियां न लगने दें और न ही फुटपाथ पर सामान लगाएं। इसके अलावा चाटीविंड गेट से गेट हकीमां और सुल्तानविंड रोड पर सड़कों व फुटपाथों पर दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों की ओर से किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर ट्रैफिक को सुचारू किया गया।


