लंबित शिकायतों का निराकरण करें

आगर मालवा | कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशानुसार सोमवार को समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टोरेट में हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे ने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को शिकायतों का समाधानकारक निराकरण करने के निर्देश दिए गए।सीईओ ने जनपद आगर की सीएम हेल्पलाइन निराकरण की स्थिति ठीक नहीं होने और डी ग्रेडिंग मिलने पर नाराजगी जाहिर कर शीघ्र स्थिति में सुधार लाने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सीएम हेल्पलाइन निराकरण में सुधार लाकर ’ए’ ग्रेडिंग प्राप्त करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा ने कहा कि किसी विभाग की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर नॉन अटेंड नहीं रहे, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *