बालोद| शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ोत्सव का आयोजन किया गया। क्रीड़ोत्सव में छात्र-छात्राओं के लिए लंबी कूद, गोला फेंक, तवा फेंक, रस्साकसी, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, भाला फेंक एवं 100 मीटर दौड़ जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत गजेंद्र उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जनभागीदारी समिति के सदस्य प्रणव तिवारी एवं मनीष ठाकुर, प्राचार्य डॉ. सोमाली गुप्ता, सहायक प्राध्यापक मोहित साव, क्रीड़ा प्रभारी त्रिदेव तथा अतिथि क्रीड़ा सहायक केशव पटेल शामिल रहे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का भी विकास करते हैं। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। दो दिवसीय क्रीड़ोत्सव हर्षोल्लास एवं सफल आयोजन के साथ संपन्न हुआ।


