बालोद| विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम गुरुवार को नगर पंचायत गुंडरदेही में हुआ। इस अवसर पर शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र लक्ष कुमार साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए माय भारत के प्रायोजन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री एवं राष्ट्रपति सम्मानित शमशाद बेगम रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता माय भारत के उपनिदेशक नीतिश शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठक डॉ. लीना साहू मौजूद रहीं। जिला स्तरीय युवा संवाद का विषय था आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए एक सबक। लक्ष अब राज्य स्तरीय युवा संवाद में बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।


