लकड़ा ब्रदर्स ए और एनडी बॉय घाघरा की टीम विजेता

भास्कर न्यूज|गुमला जिला बॉलीबाल एसोसिएशन के द्वारा कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के मैदान में बॉलीबाल क्लब चैम्पियनशीप का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में गुमला जिला की कुल पहले दिन नौ टीमों में हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता के पहला मैच लकड़ा ब्रदर्स ए की टीम विजय रही। दूसरा मैच एनडी बॉय घाघरा बनाम टीम स्पराइट गुमला के बीच खेला गया। जिसमें एनडी बॉय घाघरा की टीम विजय रही। तीसरा मैच तेली छात्रावास बनाम बॉलीबाल क्लब चंडाली के बीच खेला गया। जिसमें चंडाली की टीम विजय रही। चौथा मैच बांसडीह बनाम भरनों के बीच खेला गया इस मैच में बांसडीह के टीम विजय रहा। इस मैच का उदघाटन केओ कॉलेज के एचएम डॉ सतीश कुमार गुप्ता ने किया। रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा। साथ ही साथ बेहतर खिलाड़ी का चयन कर 21 मई से 29 मई तक किया जाएगा। इसके उपरांत चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में नेशनल रेफरी गंगेश्वर मिश्रा, सतीश कुमार चौधरी का मुख्य भूमिका रहा। मौके पर बॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष उतम राज, सचिव मनोज कुमार व श्यामानंद सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *