लक्ष्मी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

गोधना| जनपद पंचायत नवागढ़ ने गोधना ग्राम के निवासी दिव्यांग लक्ष्मी प्रसाद कश्यप को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दी है। इस सहायता से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पहले से सरल और सुविधाजनक हो गई है। लक्ष्मी ने बताया कि पहले वे हस्तचालित ट्राइसाइकिल से आवाजाही करते थे। इससे उन्हें शारीरिक रूप से काफी मेहनत करनी पड़ती थी। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने के बाद उन्हें हाथों से चलाने की मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और एक गांव से दूसरे गांव जाना भी अब सरल हो गया है। उन्होंने शासन और जनपद पंचायत नवागढ़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके जैसे कई दिव्यांगजनों के लिए बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। शासन की यह पहल समावेशी विकास और दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *