भीलवाड़ा| श्री नामदेव समाज सेवा समिति (मेवाड़ महासभा) ने नामदेव ज्ञानोदय उत्सव आगूंचा में मनाया। पक्षियों के लिए गेहूं, मक्का और ज्वार के दाने डाले गए। आगूंचा गांव पहुंचकर समाजजनों ने सामूहिक रूप से ज्ञानोदय उत्सव मनाया। महासभा के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने आगूंचा पहुंचे महासभा अध्यक्ष बालमुकुंद तोलंबिया (भीलवाड़ा), कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बुलिया (मांडल), वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरलाल तोलम्बिया, महामंत्री कृष्ण कुमार बुला (शाहपुरा) तथा युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष दिव्यांश बड़ीवाल (भीलवाड़ा) का समाज बंधुओं ने विठ्ठल नामदेव का उपरना, साफा पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन के तहत एक दिन पूर्व भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके बाद लक्ष्मी नारायण, विठ्ठल भगवान एवं नामदेव के बेवाण गाजे-बाजे के साथ निकाले गए। जुलूस का गांव के विभिन्न स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा कर एवं जलपान कर स्वागत किया गया। बेवाण मुख्य बाजारों से होते हुए चारभुजानाथ मंदिर पहुंचा और बाद में दर्जियों के मंदिर में समापन हुआ।


