धौलपुर| लोधी क्षत्रिय एम्पलाइज एसोसिएशन एवं लक्ष्य शिक्षा एंड राहत कोष फाउंडेशन की ओर से दसवीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी छात्रावास में 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होगी। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधा ने बताया कि परीक्षा में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, संविधान, महारानी अवंतीबाई लोधी, स्वामी ब्रह्मानन्द, शहीद गुलाब सिंह लोधी पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष नेमीचंद अध्यापक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे तथा पूर्णांक 100 अंक का होगा। परीक्षा में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र -छात्रा भाग लेंगे। इस प्रश्न पत्र में अंग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर और सामान्य ज्ञान आदि के प्रश्न शामिल होंगे। प्रतियोगिता में मेरिट सूची में आने वाले 10 छात्र-छात्राओं को वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


