रांची | कोल इंडिया ने पिछले 9 महीना में 543.36 मिलियन टन उत्पादन का आंकड़ा छू लिया है। शेष बचे 3 महीने में उसे 294.64 मिलियन टन उत्पादन करना होगा। पिछले वर्ष 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक कोल इंडिया की अनुषंगिक कंपनियों बीसीसीएल ने 29.06, सीसीएल ने 57.33, एमसीएल ने 161.02, ईसीएल ने 33.82, एनसीएल ने 104.09, एसईसीएल ने 111.54 और डब्ल्यूसीएल ने 45.10 मिलियन टन कोयल का उत्पादन किया है। फिलहाल उत्पादन से लक्ष्य 294.64 मिलियन टन दूर है। अगले तीन महीना में कोयल का उत्पादन लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।


